दिल्ली में जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की बीच सड़क पर गोली मारकर की गई हत्या
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क पर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार दलाल नामक प्रॉपर्टी डीलर अपनी फॉर्च्यूनर कार से जिम जा रहे थे तभी हमलावरों ने कार के सामने आकर 8-10 राउंड फायरिंग की। हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।
read more at हिन्दुस्तान


