Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में ड्राइवर ने ऑटो की छत पर लगाए पौधे, कहा- जब से जुगाड़ लगाया है ऑटो AC बन गया है

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 22 August, 2024
गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर ने अपने वाहन की छत पर पौधे लगाए हैं। सामने आए वीडियो में ऑटो चालक ने इस जुगाड़ को लेकर कहा, "गर्मियों में ऑटो बहुत तपने लगता था...जब से पौधे लगाए हैं, यह एसी की तरह काम करता है। ऑटो बिल्कुल ठंडा रहता है...इससे सवारियां भी आकर्षित होती हैं।"
read more at Instagram