दिल्ली में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर की गई शख्स की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में बुधवार को शाहिद हुसैन नामक शख्स की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें स्कूटर से जा रहे हुसैन को बाइक सवार 4 हमलावरों ने गिरा दिया और फिर वह उसपर ताबड़तोड़ हमला करते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक के ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
read more at हिन्दुस्तान


