Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में दिवाली से पहले कारोबारियों का ₹1600 करोड़ का GST होगा रिफंड, सीएम ने किया एलान

short by Aakanksha / on Sunday, 31 August, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एलान किया कि दिल्ली के व्यापारियों का 2019 से लंबित करीब ₹1,600 करोड़ का जीएसटी रिफंड दिवाली से पहले उनके खातों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछली सरकार ने इस जायज़ हक को लौटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया...और व्यापारियों की मेहनत की पूंजी वर्षों तक अटकी रही।"