Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करने पर 10 और कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट किए गए सील

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 8 August, 2024
दिल्ली नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने पर राष्ट्रीय राजधानी में 10 और कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी के बेसमेंट को सील कर दिया है। यह कार्रवाई शाहदरा, करोलबाग और नजफगढ़ में हुई है। यह कार्रवाई राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान में 3 छात्रों की बेसमेंट में बारिश के पानी में डूबने से हुई मौत के बाद की गई।
read more at R. भारत