दिल्ली में निर्माणाधीन निजी अस्पताल की दीवार गिरने से महिला की हुई मौत, 8 घायल
दिल्ली में गुरुवार को निर्माणाधीन निजी अस्पताल के बेसमेंट की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। मृतका के पति के अनुसार, दीवार में मिट्टी भरते समय यह हादसा हुआ। बकौल पति, करीब पौने दो महीने से काम चल रहा था और ठेकेदार ने एक महीने से पेमेंट भी नहीं दी है।
read more at भाषा


