दिल्ली में नकली आधार व पैन कार्ड बनाने वाले रैकेट का किया गया भंडाफोड़, 3 अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने एक फर्ज़ी पहचान दस्तावेज़ बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश कर मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे फर्ज़ी दस्तावेज़ तैयार कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 121 आधार कार्ड, 73 नकली पैन कार्ड समेत कई फर्ज़ी दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़


