दिल्ली में प्रदूषण के सबसे प्रमुख कारण कौन-कौनसे हैं?
टीईआरआई की एमिशन रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ियां दिल्ली में PM2.5 (सूक्ष्म कण पदार्थ) की सबसे बड़ी उत्सर्जक हैं जो कुल अनुमानित PM2.5 उत्सर्जन का लगभग 47% प्रदूषण पैदा करती हैं। इसके बाद सड़क की उड़ती धूल (20%) का स्थान है। बकौल रिपोर्ट, PM2.5 कणों के उत्सर्जन के मामले में गाड़ियों में दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी सर्वाधिक है।


