Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में पकड़ा गया 'सीरियल किलर', कैब ड्राइवर्स की हत्या कर खाई में फेंक देता था शव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 6 July, 2025
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अजय नामक 'सीरियल किलर' को गिरफ्तार किया है। वह किराए पर कैब बुक करने के बाद ड्राइवर्स की हत्या कर देता था और शव उत्तराखंड में खाई में फेंक देता था। अजय की गिरफ्तारी से 4 हत्याओं का खुलासा हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, वह 3 साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम देता था।