दिल्ली में पटाखे से बच्चे की मौत के समय का वीडियो आया सामने; भाई ने कहा- सीने में छेद हो गया था
नरेला (दिल्ली) में पटाखे जलाते समय 10-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के भाई ने बताया, "वह मामूली पटाखे जला रहा था, बड़े पटाखे नहीं थे। उसकी छाती में आकर लगा और छेद हो गया।" उन्होंने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया जिसमें बच्चा चीखता सुनाई दे रहा है।
read more at जनसत्ता


