दिल्ली में बाइक चुराते हुए गिरफ्तार हुआ UP पुलिस का कॉन्स्टेबल, जुए की लत में बना चोर
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक कॉन्स्टेबल दिल्ली में बाइक चुराते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बागपत के 27-वर्षीय मोहसिन के रूप में हुई है जिसे जुए की लत है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मोहिसन ने बताया कि जुए की लत के कारण वह कर्ज़ में डूब गया है जिसे चुकाने के लिए वह बाइक्स चुराने लगा।
read more at हिन्दुस्तान


