दिल्ली में बिजली कंपनियों को अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग से सालाना ₹120 करोड़ का हो रहा नुकसान
अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग के कारण सालाना करीब ₹120 करोड़ का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में करीब 1.6 लाख ई-रिक्शा हैं जिनमें से सिर्फ 50,000 ही दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं और 60% से अधिक ई-रिक्शा बिजली चोरी में संलिप्त हैं।
read more at भाषा


