Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बाढ़ को लेकर एडवाइज़री जारी, 19 अगस्त तक खतरे के निशान को पार कर सकती है यमुना

short by अपर्णा / on Monday, 18 August, 2025
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और इस बीच बाढ़ के खतरे को लेकर केंद्रीय जल आयोग की ओर से एडवाइज़री जारी की गई है। रविवार को जारी एडवाइज़री में कहा गया है कि 19 अगस्त तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 206 मीटर तक पहुंच सकता है।