दिल्ली में बंद घर में मिले 2 बुज़ुर्ग महिलाओं के शव, बदबू आने पर चला पता
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक घर से 2 बुज़ुर्ग महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं की उम्र करीब 80 साल है और दोनों शव अलग-अलग जगहों पर पड़े थे लेकिन उनपर किसी चोट के निशान नहीं मिले। बकौल पुलिस, घरेलू सहायिका को घर से बदबू आने पर घटना का पता चला।
read more at हिन्दुस्तान


