दिल्ली में बुधवार को बाधित रहेगी जलापूर्ति, प्रभावित इलाकों की सूची जारी
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली में मरम्मत कार्य के चलते 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इनमें ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौज खास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोड़, महरौली के कुछ हिस्से, आईआईटी, आईएनयू, सफदरजंग अस्पताल और 'डीयर पार्क' के आसपास के इलाके शामिल हैं।
read more at Times Now नवभारत


