दिल्ली में बारिश के चलते मिंटो रोड पर भरे पानी में डूबा ऑटो रिक्शा, वीडियो आया सामने
दिल्ली में मंगलवार को बारिश के बाद आईटीओ, आश्रम व कनॉट प्लेस सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, मिंटो रोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ऑटो रिक्शा बारिश के पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ दिख रहा है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
read more at TimesNow नवभारत


