Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 6 October 2025
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इस दौरान आंधी-तूफान के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने कल (मंगलवार) के लिए भी राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।