दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साज़िश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहज़ाद भट्टी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले की योजना बनाई थी। पुलिस ने उनके पास से दो विदेशी पिस्तौल, नौ ज़िंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
read more at Times Now नवभारत


