दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनज़र 1 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने X पर बताया है कि 1 अगस्त को दिल्ली के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश और गुरुवार के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते यह फैसला लिया गया है। दिल्ली में कई जगह जलभराव हो गया है।
read more at X


