दिल्ली में मंच पर साथ-साथ बैठे व बातचीत करते दिखे राहुल गांधी व CM रेखा गुप्ता
अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिल्ली में प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंच पर एकसाथ बैठे नज़र आए। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में राहुल गांधी व रेखा गुप्ता एकदूसरे से बातचीत करते हुए भी नज़र आ रहे हैं।
read more at News24 हिंदी


