दिल्ली में मंदिर से लौट रही थी बच्ची, निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने से हुई मौत
जगतपुरी एक्सटेंशन (दिल्ली) में एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे की छड़ गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि बच्ची दुर्गा मंदिर से लौटते समय इलाके से गुज़र रही थी और तभी यह घटना हुई। पुलिस ने इमारत के मालिक और 3 मज़दूरों को गिरफ्तार किया है।
read more at भाषा


