दिल्ली में मॉनसून के बाद प्रदूषण से एक तिहाई मौत के लिए पराली जलाना ज़िम्मेदार: स्टडी
नई स्टडी के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से निकलने वाला धुआं मॉनसून के बाद दिल्ली में पीएम 2.5 से संबंधित मौतों में से करीब एक तिहाई के लिए ज़िम्मेदार है। शोधकर्ताओं के अनुसार, गहन शहरी उत्सर्जन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाला धुआं सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बनने वाला एक प्रमुख नुकसानदेह कारक है।


