दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाश कविश व कार्तिक जाखड़ को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कार्तिक के पैर में गोली लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


