दिल्ली में सोनिया गांधी ने दिवंगत सीपीएम नेता सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उनको श्रद्धांजलि दी। येचुरी के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय एके गोपालन भवन में रखा गया है। बीमार चल रहे येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था।
read more at X


