दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश, 8 दिनों में ही महीने भर की बारिश का औसत आंकड़ा पार
दिल्ली में अगस्त की औसत बारिश का आंकड़ा महीने के शुरुआती 8 दिनों में ही पार हो गया है। शनिवार रात 8:30 बजे तक सफदरजंग स्टेशन में अगस्त की कुल बारिश 230.1 मिमी दर्ज की गई। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में राष्ट्रीय राजधानी में औसत बारिश 226.8 मिमी तक होती है।
read more at News18 हिंदी


