दिल्ली में हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'मध्यम' श्रेणी में पहुंची
दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार दोपहर हल्की बारिश हुई जिससे वायु गुणवत्ता सुधार के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर 3-बजे तक एक मिमी बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बारिश के बाद शनिवार शाम 5-बजे एक्यूआई 155 दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 'बेहद खराब' स्तर पर था।
read more at भाषा


