दिल्ली मेट्रो में अचानक पहुंचे पीएम मोदी, 20 मिनट तक किया सफर; लोगों से क्या हुई बातचीत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में येलो लाइन की मेट्रो में करीब 20 मिनट तक आम यात्रियों के साथ सफर किया जिसका वीडियो सामने आया है। कोच में मौजूद स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों से उन्होंने बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को खेल हस्तियों या सिने कलाकार की ऑटोबायोग्राफी पढ़ने की भी सलाह दी।
read more at X (formerly Twitter)


