दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिखीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने दिल्ली गेट स्टेशन से मेट्रो पकड़ी और लाजपत नगर तक यात्रा की। इस दौरान वह महिला यात्रियों संग बातचीत करते भी नज़र आईं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने लाजपत नगर पहुंचकर अटल कैंटीन का उद्घाटन किया।
read more at X


