दिल्ली मेयर ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मंदिरों-रेलवे ट्रैक पर भी धमाकों की चेतावनी
दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर ऑफिस को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें दिल्ली-हरियाणा के कई अहम स्थानों, मंदिरों और रेलवे ट्रैक पर बम धमाके की चेतावनी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को खालिस्तान नैशनल आर्मी से संबंधित बताया। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
read more at News18 हिंदी


