Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली मेयर की आपत्ति के बावजूद हुए MCD चुनाव, 'आप' ने करोल बाग व रोहिणी ज़ोन में दर्ज की जीत

short by खुशी / on Wednesday, 4 September, 2024
दिल्ली नगर निगम की मेयर शेली ओबेरॉय की आपत्ति के बावजूद करीब 19 महीने बाद बुधवार को 12 वॉर्ड समितियों के चुनाव का आयोजन हुआ। इनमें 'आप' ने करोल बाग व सिटी एसपी और बीजेपी ने केशवपुरम ज़ोन में निर्विरोध जीत हासिल की है। इसके अलावा 'आप' ने रोहिणी ज़ोन में भी बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की है।