Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली मेयर ने अवैध रूप से चल रहे स्पा, OYO होटल व हुक्का बार पर दिए कार्रवाई के आदेश

short by श्वेता यादव / on Thursday, 6 March 2025
दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने राजधानी में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर, बिना लाइसेंस वाले ओयो होटल व रेस्टोरेंट और हुक्का बारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "अवैध व्यावसायिक गतिविधियां न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि नगर निगम के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रही हैं।"