Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत
short by खुशी / on Wednesday, 5 August, 2026
मेरठ (यूपी) में भोजपुर के पास बुधवार तड़के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे बाइक सवार 3 कांवड़ियों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, तीनों कांवड़िए अलीगढ़ के निवासी थे व हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।