दिल्ली रेल मंडल ने मुंबई भगदड़ के बाद की भीड़ नियंत्रण उपायों की घोषणा
उत्तर रेलवे और दिल्ली रेल मंडल ने रविवार को आगामी त्योहारों के मद्देनज़र 7 नवंबर तक नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन और नियंत्रण उपायों को लागू करने की घोषणा की। यह घोषणा बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के कुछ घंटों बाद की गई है। इसके तहत इन स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी।
read more at भाषा


