Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा 'आप' में हुए शामिल

short by अपर्णा / on Sunday, 17 November 2024
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा रविवार को 'आप' में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। झा ने कहा, "मेरा सौभाग्य है...पूर्वांचल के लोगों के लिए, पिछड़े और दलितों के लिए केजरीवाल ने दिल्ली में जो सामाजिक न्याय का ताना-बाना बुना, उसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूं।"