Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद AAP में पड़ी फूट, MCD के 3 पार्षद BJP में हुए शामिल

short by आकांक्षा / on Saturday, 15 February 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद 'आप' के नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। गौरतलब है, कुल 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सर्वाधिक 48 सीटें अपने नाम की थी।