दिल्ली विधानसभा में फेंके गए चावल, घोटाले पर हंगामा कर रहे 8 'आप' MLA को किया गया बाहर
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को 'आप' ने राज्य सरकार पर ₹22,000 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसके बाद उनके 8 विधायकों को मार्शलों के ज़रिए बाहर निकाला गया। स्पीकर ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताया है। खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 'आप' विधायक कुलदीप कुमार पर सदस्यों पर चावल फेंकने का आरोप लगाया।
read more at हिन्दुस्तान


