दिल्ली विश्वविद्यालय की कैंटीन में लगी भीषण आग, दिखीं ऊंची लपटें
दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित ग्वायर हॉल की कैंटीन में शुक्रवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
read more at हिन्दुस्तान


