दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद के कविता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेल के अस्पताल से दिल्ली स्थित डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें तेज़ बुखार की शिकायत थी। गौरतलब है, कविता अपनी ज़मानत को लेकर कई बार कोर्ट जा चुकी हैं लेकिन अबतक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
read more at R.Bharat


