Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली से बेंगलुरु के बीच चलने वाली ट्रेन से उत्तर रेलवे को होती है सबसे ज़्यादा कमाई

short by श्वेता यादव / on Saturday, 28 September, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन से चलकर बेंगलुरु जाने वाली बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (22692) से उत्तर रेलवे को 2022-23 में 176 करोड़ से अधिक की कमाई हुई। इस दौरान इसपर 5.09 लाख यात्री सवार हुए और यह ट्रेन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है। कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस है।