दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री से वित्त वर्ष 2024-25 में हुआ ₹7,766 करोड़ का मुनाफा
दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में शराब की बिक्री से ₹7,766 करोड़ का राजस्व अर्जित कर बंपर कमाई की है। यह आंकड़ा 2021-22 में ₹6,762.61 करोड़, 2022-23 में ₹6,830 करोड़ और 2023-24 में ₹7,430.97 करोड़ था। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के आंकड़े जुड़ने के बाद शराब से होने वाली दिल्ली सरकार की कमाई और बढ़ सकती है।
read more at लेटेस्टली


