दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद बढ़ाए वाहनों के PUC सर्टिफिकेट के शुल्क
दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े पीयूसी सर्टिफिकेट के शुल्कों में वृद्धि की है। दिल्ली के परिहवन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दोपहिया व तिपहिया वाहनों के लिए शुल्क ₹60 से बढ़ाकर ₹80, चार पहिया वाहनों के लिए ₹80 से ₹100 और डीज़ल वाहनों के लिए ₹100 से बढ़ाकर ₹140 किया गया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


