दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश, कांवड़ यात्रा रूट पर बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
दिल्ली सरकार ने सावन के दौरान कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वालीं सभी मांस-मछली की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि धार्मिक भावना का खयाल रखते हुए यह फैसला लिया गया है व उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बार कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी।
read more at हिन्दुस्तान


