दिल्ली सरकार ने होटल-क्लब को जारी किया आदेश, कहा- ग्राहक की उम्र जांचे बिना ना परोसें शराब
दिल्ली सरकार ने होटल, क्लब व रेस्टोरेंट को 25 साल से कम उम्र के ग्राहकों को शराब ना परोसने का आदेश दिया है। आबकारी विभाग ने सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र की हार्ड कॉपी के ज़रिए ग्राहकों की उम्र जांचने को कहा है। दिल्ली में 25 या उससे अधिक उम्र के लोगों को शराब परोसी जा सकती है।
read more at Times Now नवभारत


