Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाट INA की ओपन मार्केट में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो

short by खुशी / on Wednesday, 30 April, 2025
दिल्ली हाट आईएनए की मशहूर ओपन मार्केट में बुधवार रात को भीषण आग लग गई जिसके वीडियोज़ सामने आए हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि रात करीब 8:55 बजे आग लगने की सूचना मिली व मौके पर करीब 12 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।