दिलजीत को तेलंगाना प्रशासन ने भेजा नोटिस, कहा- शराब-ड्रग्स को प्रमोट करने वाले गाने न गाएं
हैदराबाद में शुक्रवार को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना के प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्हें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने का निर्देश दिया गया है। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, दिलजीत को बच्चों को स्टेज पर लाने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।


