दिवाली पर घर जाने की खुशी मातम में बदली, UP में वैन-बस की टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत
बरेली (यूपी) में शुक्रवार देर रात वैन-बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10-लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग दिवाली के मौके पर घर लौट रहे थे। माना जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान वैन बस से टकरा गई और टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
read more at हिन्दुस्तान


