दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाज़ी के बाद दिल्ली में 350 के पार दर्ज हुआ AQI
दिवाली में जमकर हुई आतिशबाज़ी के बाद शुक्रवार को सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई 361 दर्ज हुआ है जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं, सबसे खराब वायु गुणवत्ता आरके पुरम में दर्ज की गई जहां एक्यूआई 398 (बहुत खराब श्रेणी) था। वहीं, सोनिया विहार, आनंद विहार और बुराड़ी में एक्यूआई 395 को पार कर गया है।


