दिवाली से पहले 'खराब' हुई दिल्ली की हवा, आनंद विहार में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा
दिवाली से पहले दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार सुबह 5:30 बजे 200 के स्तर पर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार सुबह आनंद विहार का एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में 374 तक पहुंच गया। इसके अलावा द्वारका, जहांगीरपुरी और रोहिणा समेत अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर दर्ज की गई।


