Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली से पहले केंद्र ने दोगुनी की पीएम मुद्रा योजना की सीमा, ₹20 लाख तक मिलेगा लोन

short by श्वेता भारती / on Friday, 25 October, 2024
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत लोन की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। अब तक इस योजना के तहत ₹10 लाख तक का लोन मिलता था जो अब बढ़कर ₹20 लाख तक हो गया। गौरतलब है, केंद्रीय बजट 2024-25 में पीएमएमवाई के तहत लोन की सीमा बढ़ाने की घोषणा की गई थी।