दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा ऐक्शन, 7000 किलो मिलावटी खोया किया ज़ब्त
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में 7,000 किलो मिलावटी खोया ज़ब्त किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मौके पर जाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का जायज़ा लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, "त्योहारी सीज़न के दौरान और पूरे साल दिल्ली भर में छापेमारी तेज़ की जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


